Written by : Sanjay kumar
जयपुर: 23 नवम्बर 2025 |
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करते हुए 50 में से 45 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। नए बदलावों में 12 मौजूदा विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 5 पूर्व विधायकों को भी संगठन की कमान सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सहित 8 जिलों में पुराने अध्यक्षों को पुनः अवसर मिला है।
प्रदेश संगठन में हुए व्यापक फेरबदल के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आधिकारिक सूची को मंजूरी देने से पहले पर्यवेक्षकों द्वारा सभी जिलों में रायशुमारी कर छह-छह नामों का पैनल तैयार किया गया था। इस रिपोर्ट पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट और वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। इसके बाद राहुल गांधी को अंतिम पैनल भेजा गया, जिसके आधार पर नियुक्तियां की गईं।
मुख्य बिंदु — संगठनात्मक चुनाव का गणित
- कुल घोषित जिलाध्यक्ष: 45
- विधायक बनाए गए जिलाध्यक्ष: 12
- पूर्व विधायक बनाए गए जिलाध्यक्ष: 5
- पुनः नियुक्त जिलाध्यक्ष: 8
- नए चेहरे: 37
- सामाजिक वर्गवार स्थिति:
- सामान्य वर्ग: 08
- अल्पसंख्यक: 04
- SC: 09
- ST: 08
- OBC: 16
- महिलाएँ: 07
12 विधायक जिन्हें मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
विधायक स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से निम्न 12 विधायकों को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है:
विद्याधर सिंह चौधरी (जयपुर ग्रामीण पश्चिम), जाकिर हुसैन गैसावत (डीडवाना-कुचामन), गीता बरवड़ (जोधपुर ग्रामीण), इंद्रा मीणा (सवाईमाधोपुर), घनश्याम मेहर (करौली), अर्जुन सिंह बामनिया (बांसवाड़ा), रूपिंदर सिंह कून्नर (श्रीगंगानगर), संजय जाटव (धौलपुर), मनोज मेघवाल (चूरू), विकास चौधरी (अजमेर ग्रामीण), गणेश घोघरा (डूंगरपुर) और रीटा चौधरी (झुंझुनूं)।

5 पूर्व विधायक जिन्हें मिली जिम्मेदारी
रामलाल जाट (भीलवाड़ा ग्रामीण), गोपाल मीणा (जयपुर ग्रामीण पूर्व), इंद्राज गुर्जर (कोटपूतली-बहरोड़), रघुवीर मीणा (उदयपुर ग्रामीण) और राजकुमार जयपाल (अजमेर शहर) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
8 जिलों में पुराने अध्यक्षों को पुनः मौका
संगठनात्मक निरंतरता बनाए रखते हुए 8 जिलों में वर्तमान जिलाध्यक्षों को पुनः जिम्मेदारी दी गई है। इनमें सुनीता गठाला (सीकर), गोपाल मीणा (जयपुर ग्रामीण पूर्व), रामजीलाल ओड (दौसा), दिनेश सिंह सूपा (भरतपुर), भानुप्रताप सिंह (कोटा ग्रामीण), बिशनाराम सियाग (बीकानेर ग्रामीण) और फतेह सिंह राठौड़ (उदयपुर शहर) शामिल हैं। नागौर के पूर्व जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत को डीडवाना-कुचामन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
राजस्थान कांग्रेस – घोषित 45 जिलाध्यक्षों की अधिकृत सूची
| क्रमांक | जिला | जिलाध्यक्ष |
|---|---|---|
| 1 | अजमेर ग्रामीण | विकास चौधरी |
| 2 | अजमेर शहर | राजकुमार जयपाल |
| 3 | अलवर | प्रकाश गंगावत |
| 4 | बालोतरा | प्रियंका मेघवाल |
| 5 | बांसवाड़ा | अर्जुन सिंह बामनिया |
| 6 | बाड़मेर | लक्ष्मण सिंह गोदारा |
| 7 | ब्यावर | किशोर चौधरी |
| 8 | भरतपुर | दिनेश सिंह सूपा |
| 9 | भीलवाड़ा ग्रामीण | रामलाल जाट |
| 10 | भीलवाड़ा शहर | शिवराम खटीक |
| 11 | बीकानेर ग्रामीण | बिश्नाराम सियाग |
| 12 | बीकानेर शहर | मदन गोपाल मेघवाल |
| 13 | बूंदी | महावीर मीणा |
| 14 | चित्तौड़गढ़ | प्रमोद सिंह सिसोदिया |
| 15 | चूरू | मनोज मेघवाल |
| 16 | दौसा | रामजीलाल ओड |
| 17 | डीडवाना-कुचामन | जाकिर हुसैन गेसावत |
| 18 | डीग | राजीव सिंह |
| 19 | धौलपुर | संजय कुमार जाटव |
| 20 | डूंगरपुर | गणेश घोघरा |
| 21 | हनुमानगढ़ | मनीष मकस्सर |
| 22 | जयपुर ग्रामीण (पूर्व) | गोपाल मीणा |
| 23 | जयपुर ग्रामीण (पश्चिम) | विद्याधर चौधरी |
| 24 | जैसलमेर | अमरदीन फकीर |
| 25 | जालोर | रमीला मेघवाल |
| 26 | झुंझुनूं | रीटा चौधरी |
| 27 | जोधपुर ग्रामीण | गीता बरवाड़ा |
| 28 | जोधपुर शहर | ओमकार वर्मा |
| 29 | करौली | घनश्याम महार |
| 30 | खैरथल-तिजारा | बलराम यादव |
| 31 | कोटा ग्रामीण | भानु प्रताप सिंह |
| 32 | कोटा शहर | राखी गौतम |
| 33 | कोटपूतली-बहरोड़ | इंद्राज गुर्जर |
| 34 | नागौर | हनुमान राम बांगड़ा |
| 35 | नीमकाथाना | गोविंद नारायण घसिया |
| 36 | पाली | शिशुपाल सिंह |
| 37 | फलोदी | मोहम्मद सलीम नागौरी |
| 38 | सलूंबर | परमानंद मेहता |
| 39 | सवाईमाधोपुर | इंदिरा मीना |
| 40 | सीकर | सुनीता गठाला |
| 41 | सिरोही | लीलाराम गरासिया |
| 42 | श्रीगंगानगर | रुपिंदर सिंह कून्नर |
| 43 | टोंक | सैय्यद सऊद सैदी |
| 44 | उदयपुर ग्रामीण | रघुवीर सिंह मीणा |
| 45 | उदयपुर शहर | फतेह सिंह राठौड़ |
