65वां गीता जयंती महोत्सव शुरु, पहले दिन गीता पर सेमीनार आयोजित हुआ

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 29 नवम्बर।
गीता सत्संग आश्रम समिति द्वारा गीता भवन में 65वां गीता जयंती महोत्सव शनिवार से गीता भवन में शुरु हुआ। जिसके तहत् पहले दिन गीता पर सेमीनार आयोजित किया गया। जिसमें गीता के 18 अध्यायों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया। वहीं गीता के विभिन्न प्रमुख श्लोकों पर विस्तृत सामूहिक चर्चा हुई।

पहले सत्र में सिंचाई विभाग के एसई संतोष गुप्ता ने गीता के पहले और दूसरे अध्याय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म बहुत दुर्लभ है। मनुष्य शरीर का सदुपयोग करना पड़ेगा। गीता मनुष्य शरीर को मैन्युअल है। गीता के द्वारा शरीर का सदुपयोग सीख सकते हैं। इसका लक्ष्य भगवत प्राप्ति हो सकता है। भगवान की शरण होकर जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

दूसरे सत्र में मुख्य लेखा अधिकारी सुधीर यादव ने गीता के तीसरे और चौथे अध्याय के मुख्य श्लोक पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सर्वजन हिताय की प्रेरणा से किए कर्म से कल्याण की प्राप्ति हो सकती है। सृष्टि रचना का आधार भी यही है। गीता ज्ञान की प्राप्ति उसी को हो सकती है, जो पूर्ण श्रद्धा से भगवान की शरणागति प्राप्त करता है। इस दौरान भगवान स्वरूप नवलखा ने पांचवें अध्याय की चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य योनि कर्म पर आधारित है। जबकि अन्य सभी जीव भोग योनि पर आधारित हैं। इस दौरान आचार्य गीता अग्रवाल, नीरी भावनानी, डॉ. सुधीर उपाध्याय ने भी गीता के श्लोक पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर संयोजक भगवती प्रसाद खंडेलवाल, अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल, महामंत्री रामेश्वर प्रसाद विजय, सह मंत्री महेंद्र कुमार सिंघल, प्रवक्ता संजय गोयल, ज्ञानद्वार सोसायटी की अनीता चौहान, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष गिरिराज गुप्ता, सदस्य घनश्याम गुप्ता, कृष्ण अवतार गुप्ता, रामकृष्ण बागला समेत कईं लोग मौजूद रहे। संयोजक भगवती प्रसाद खंडेलवाल ने बताया कि रविवार को प्रातः 9 से 5 बजे तक गीता सेमिनार होगा।

अध्यक्ष गोवर्धन खण्डेलवाल ने बताया कि 1 दिसंबर को श्री कृष्ण चैतन्य प्रेम भक्ति संकीर्तन के सौजन्य से प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी दिन जिओ गीता परिवार के साथ सुबह 10 अष्टादश श्लोकी गीता हवन एवं 11 बजे संतों व गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों के सान्निध्य में एक साथ 1 मिनट गीता पाठ होगा। इसी के साथ राम धाम के वेदपाठी बटुक गीता का पाठ करेंगे। दोपहर 1 से 5 बजे तक आए हुए संतों के प्रवचन होंगे। जिसमें स्वामी सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज प्रयागराज व आचार्य योगेश्वर महाराज गंगा शरण आश्रम वृंदावन, संत राम महाराज, महाराज मछलाना अलोट वाले प्रवचन करेंगे। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया दूसरे दिन 2 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से पुष्टिधर्म के विद्वान गोस्वामी शरद कुमार के गीता भवन मे प्रवचन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!