इस्कॉन में चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य उत्सव में झूमे श्रृद्धालु

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 5 मार्च। चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य उत्सव के अवसर पर किशोरपुरा स्थित इस्कॉन केंद्र गोविंद धाम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कथा, संकीर्तन, नाट्य प्रस्तुति और आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी भगवान बिरला, सोहन माहेश्वरी और नारकोटिक्स कमिश्नर नरेश बुंदेल उपस्थित रहे।
उत्सव के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने चैतन्य महाप्रभु के जीवन और उनके हरिनाम संकीर्तन आंदोलन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक देखा।
कार्यक्रम में मायापुर वासी दास ने ‘गौर कथा’ के माध्यम से चैतन्य महाप्रभु के जीवन, उनके संदेश और भक्ति परंपरा के विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने भक्ति आंदोलन और हरिनाम संकीर्तन की परंपरा पर प्रकाश डाला।
उत्सव के दौरान भगवान का अभिषेक किया गया तथा पालकी उत्सव का आयोजन हुआ। इसके बाद और महा-आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा को भोग अर्पित किया गया।
आयोजन की व्यवस्थाएं इस्कॉन कोटा के मैनेजर अवतार गौर प्रभु के मार्गदर्शन में की गईं। यूथ डायरेक्टर गजेंद्र पति विष्णु प्रभु और युवाओं की टीम ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!