एपस्टीन प्रकरण पर जवाबदेही की मांग: कोटा में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग

कोटा, 27 फरवरी 2026।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला इकाई के तहत कोटा शहर में जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में संतोषी नगर चौराहे पर केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

कार्यकर्ताओं ने “PM IS COMPROMISED” लिखी टी-शर्ट पहनकर तथा तख्तियां प्रदर्शित कर केंद्र सरकार से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की।

जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित तथाकथित “एपस्टीन फाइल्स” से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आने की खबरों ने गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की वैश्विक छवि, नैतिक प्रतिष्ठा और शासन की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं, तब पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि हो जाती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील विषय पर सरकार की चुप्पी जनमानस में संशय और अविश्वास को बढ़ाती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सार्वजनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों से उच्च नैतिक मानकों की अपेक्षा की जाती है।

महिला कांग्रेस ने मांग की कि संबंधित केंद्रीय मंत्री नैतिक आधार पर तत्काल पद से इस्तीफा दें तथा पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सत्य देशवासियों के समक्ष स्पष्ट हो सके और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास कायम रहे।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!