पुराने कोटा में नौनिहालों के लिए ‘हैप्पी फीट’ का शुभारंभ प्ले विद लर्निंग कॉन्सेप्ट के साथ ‘हैप्पी फीट’ स्कूल लॉन्च

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 5 अप्रैल। शहर के पुराने कोटा क्षेत्र में प्रारंभिक शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से विशाल एजुकेशन ग्रुप, मोखापाड़ा द्वारा ‘हैप्पी फीट’ प्ले स्कूल की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत नौनिहाल बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुराने कोटा में प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए समुचित सुविधाओं का अभाव रहा है, जिसे ‘हैप्पी फीट’ जैसी पहल दूर करेगी। ऐसे प्रयास बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता पंकज मेहता ने बोर्ड की परीक्षा में प्रथम श्रेणी लाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। ब्राहम्ण नेता भगवती शर्मा,समता अंदोलन के संभागीय अध्यक्ष,समाजसेवी राजेंद्र शारदा,दामोदर अरोड़ा, प्रदीप शर्मा,डॉ गिरीश सालफले सहित शहर के कई गणमान्य मौजूद रहे।
संस्था की निर्देशिका सोनाली उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को रचनात्मक एवं सक्रिय बनाना है। यहां बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई के बजाय ‘प्ले विद लर्निंग’ की अवधारणा के तहत शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर बच्चे स्कूल जाने से कतराते हैं, लेकिन इस प्ले स्कूल की विशेषता यह है कि बच्चे यहां पढ़ने नहीं, बल्कि खेलने के लिए आएंगे और खेल-खेल में ही सीखेंगे, जिससे उनमें स्कूल आने की उत्सुकता बनी रहेगी। विद्यालय में बच्चों के लिए विविध प्रकार के गेम्स, झूले एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जो उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायक होंगे।
संस्था के संरक्षक विशाल उपाध्याय ने बताया कि यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए संचालित किया जाएगा, जहां संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा और बच्चों पर पुस्तकों का अनावश्यक बोझ नहीं डाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशाल एजुकेशन ग्रुप पिछले 30 वर्षों से पुराने कोटा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है। उनके मार्गदर्शन में संस्था के परिणाम शत-प्रतिशत रहे हैं और अनेक विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर चुके हैं। विशेष रूप से कला संकाय में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियां दिलाने में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!