समता आन्दोलन समिति का स्थापना दिवस 17 मई को, यूजीसी रोलबैक सहित एससी-एसटी एक्ट में संशोधन समेत कई मांगों पर होगा मंथन

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 14 मई। सामाजिक समानता एवं आरक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय समता आंदोलन समिति, कोटा महानगर द्वारा 17 मई को स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रावतभाटा रोड स्थित गोदावरी धाम की हनुमत वाटिका में रविवार शाम 6:30 बजे आयोजित होगा।।किशोरपुरा स्थित पारीक भवन में आयोजित की गई। संभागीय अध्यक्ष ​अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गईंं।
संभागीय अध्यक्ष ​अनिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा शैलेन्द्र भार्गव करेंगे। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता, समान अवसर एवं आरक्षण नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
संभागीय संयोजक राजेन्द्र गौत्तम ने बताया कि समिति ने कार्यक्रम के माध्यम से सात सूत्रीय मांग-पत्र को प्रमुखता से उठाने की घोषणा की है। इसमें यूजीसी एक्ट वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने, ईडब्ल्यूएस आरक्षण का दायरा सभी वर्गों तक बढ़ाने तथा जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षण व्यवस्था में बदलाव जैसे मुद्दे शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष गोपाल गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समान अधिकार एवं वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के प्रभावों पर चर्चा करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की राय सामने लाई जाएगी। मंगलवार को समिति ने रूपरेखा तय करने के लिए बैठक का आयोजन किया जिसमें महामंत्री रासबिहारी पारीक,महामंत्री कमल सिंह,अध्यक्ष ओबीसी हरिशंकर सैनी,यतीश विजय,शंकर लाल सिंघल,इन्द्र शर्मा,निमिष सक्सेना सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!