मां-बेटी पर चाकू हमला मामले में आरोपी गिरफ्तार

Written by : प्रमुख संवाद

बारां, 23 मई। राजस्थान के बारां जिले के अंता क्षेत्र में मां-बेटी पर हुए सनसनीखेज चाकू हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में मां प्रेम बाई की मौत हो गई थी, जबकि बेटी घायल हो गई थी। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजीश के चलते आरोपी ने मां-बेटी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और आरोपी सीताराम मेघवाल पुत्र धन्नालाल निवासी सम्बलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!