वंदे गंगा अभियान के तहत शाहबाद में जल संरक्षण का संदेश, भव्य कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

Written by : प्रमुख संवाद

बारां/शाहबाद, 27 मई।“वंदे गंगा” अभियान के अंतर्गत शाहबाद ब्लॉक में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य कलश यात्रा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली, जिससे आयोजन आकर्षण का केंद्र बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पीपल पूजन एवं जल पूजन के साथ की गई। इस अवसर पर जल के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने जल बचाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

आयोजन में उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता पंचायत राज, सहायक अभियंता जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग, राजीविका के अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह और सहभागिता का विशेष माहौल देखने को मिला। यह कार्यक्रम जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!