AICC के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पुष्कर में जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Written by : प्रमुख संवाद

पुष्कर, 26 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पुष्कर में आयोजित जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में कोटा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को पुनर्गठित कर पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है।

शिविर के दौरान राखी गौतम ने डूंगरिया कलां, कडेल गांव में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं, कृषि, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को समझा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर ही उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।

प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, AICC संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सांसद एवं AICC वॉर रूम चेयरमैन शशिकांत सेंथिल, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट तथा राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने जिलाध्यक्षों का मार्गदर्शन किया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, जनसरोकारों से जुड़ने तथा ग्रामीण मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच उठाने पर जोर दिया।

राखी गौतम ने कहा कि ‘संगठन सृजन अभियान’ कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने वाला अभियान है, जो पार्टी की जमीनी पकड़ को और मजबूत करेगा।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!