Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 31 मई। मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे शैक्षणिक, तकनीकी और वैश्विक अवसरों की जानकारी साझा की। कोटा में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, लॉ, डिजाइन, बिजनेस स्टडीज, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेंसिक साइंस, पत्रकारिता, फिजियोथेरेपी और फार्मेसी सहित अनेक रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय ने मेधावी छात्राओं के लिए 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति की घोषणा की है। साथ ही शहीदों, सेना एवं अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के बच्चों के लिए विशेष शुल्क रियायतें भी उपलब्ध हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अमेज़न, जेपी मॉर्गन, ओरेकल, वॉलमार्ट और सैमसंग जैसी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेती हैं। हाल ही में छात्राओं को 41 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिला, जबकि औसत पैकेज 12 लाख रुपये रहा।
विश्वविद्यालय के 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से शैक्षणिक सहयोग हैं, जिनके माध्यम से छात्राओं को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और कनाडा में एक्सचेंज प्रोग्राम तथा नासा, सीईआरएन और जीएसआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर भी संचालित किया जा रहा है।
