कोटा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अनुकृति शर्मा को अज़रबैजान की एक यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक पर्यवेक्षक नियुक्त किया

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 6 जून। कोटा विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. डॉ. अनुकृति शर्मा को अज़रबैजान की प्रतिष्ठित अज़रबैजान स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स (UNEC) के ग्रेजुएट स्कूल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक रूप से वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (Scientific Supervisor) नियुक्त किया गया है। UNEC ग्रेजुएट स्कूल के निदेशक एसोसिएट प्रोफेसर इसायेव सोहराब ज़ुल्फिकार द्वारा जारी लिखित पुष्टि पत्र में यह जानकारी दी गई है।
इस नियुक्ति के अंतर्गत प्रो. शर्मा दो मास्टर शोधार्थियों — अलीसॉय अयडिन इब्राहिम, जो “लघु एवं मध्यम व्यवसायों में LLMs और स्वचालन उपकरणों का अनुप्रयोग” विषय पर शोध करेंगे, तथा गुसेनज़ादे ज़री एख्तियार, जो “सतत पर्यटन में उद्यमशीलता: एक व्यावसायिक संगठन परिप्रेक्ष्य” पर कार्य करेंगी — का अकादमिक मार्गदर्शन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रो. डॉ. अनुकृति शर्मा विगत 10 वर्षों से अधिक समय से कोटा विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रही हैं। गौरतलब है कि वर्ष 1930 में स्थापित अज़रबैजान स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स (UNEC) दक्षिण काकेशस क्षेत्र के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है। विश्वविद्यालय में 21,000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 1,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हैं। इसके साथ ही यहां लगभग 800 शिक्षण एवं शोध संकाय सदस्य कार्यरत हैं।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!