सेवा, समर्पण और संवेदना: राहुल गांधी के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस कोटा की प्रेरक पहल

Written by : प्रमुख संवाद


कोटा, 19 जून 2025।
राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा द्वारा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद शालिनी गौतम के नेतृत्व में सेवा व जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

‘प्रियदर्शिनी उड़ान योजना’ के अंतर्गत महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए, वहीं सेवाधाम राजकीय आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराकर फल वितरित किए गए। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को चप्पल पहनाकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया गया।

मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव राखी गौतम ने स्वयं आश्रम पहुँचकर वृद्धजनों को भोजन कराया और राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने महिला कांग्रेस कोटा द्वारा किए गए सेवा कार्यों को सराहनीय और अनुकरणीय बताया।

यह भी देखें 👇

जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि सेवा के माध्यम से राहुल गांधी के जीवन-मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना उसका लक्ष्य है।

इस कार्यक्रम में कौशल्या आचार्य, कमलेश कुमारी, रुचि अग्रवाल, पुष्पा गौतम, चंद्रकांता नायक, सुनीता गौतम सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!